Blog

भाजपा सरकार दोनों राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध। जयवीर सिंह

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पर्यटन मंत्री का जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह गुरुवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और पुष्पगुच्छों से गर्मजोशी से स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सगे भाई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवो की भूमि है और उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है।दोनों राज्यों की संस्कृति, परंपरा और विरासत भारत की आत्मा हैं, जिन्हें सहेजकर रखना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा है, और पूरी दुनिया भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता को सम्मान की दृष्टि से देख रही है।

विपक्ष पर प्रहार करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन आज प्रदेश विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक उत्थान के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वास जीतकर विकास को जन-जन तक पहुंचाया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और दोनों राज्यों की सांस्कृतिक एकता को और मजबूती मिल रही है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो गए।
स्वागत करने वालों में बद्री- केदार समिति के सदस्य दिनेश डोभाल, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, रानीपोखरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, सभासद ईश्वर रोथान, चंद्रभान पाल, मनीष यादव, आदेश पवार, गोविंद अग्रवाल प्रभाकर पांडे, संपूर्ण रावत, निशांत मलिक, नितिन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button