48 नामांकन पत्रों की बिक्री, 12 उम्मीदवारों ने किए नामांकन दाखिल, 20 नवंबर को मतदान, 22 नवंबर को आएंगे नतीजे।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
खंड विकास डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत रिक्त चल रही 42 सदस्य सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 22 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि अब तक 48 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जा चुकी है, जबकि 12 उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 14 नवंबर तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे, जबकि 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
राजेश नेगी ने बताया कि 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो निर्धारित समय तक चलेगी। मतदान के बाद 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने प्रत्याशियों और मतदाताओं से निर्वाचन आचार संहिता का पालन करने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।



