Blog

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने कैबिनेट सौरभ बहुगुणा से डोईवाला में पुनः आई०टी०आई० खोलने की मांग उठाई।

डोईवाला क्षेत्र में वर्ष 2018 से बंद है डोईवाला में संचालित आई०टी०आई०।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने डोईवाला के अन्तर्गत पूर्व में बन्द की गई आई०टी०आई० डोईवाला को पुनः खोले जाने की मांग लेकर कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि डोईवाला के अन्तर्गत पूर्व में आई०टी०आई० डोईवाला का संचालन किया जा रहा था. जिसे वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन संचालित संस्थान (नाम उल्लेखित संस्थान) को भवन सहित हस्तांतरित कर दिया गया था। पूर्व में उक्त आई०टी०आई० के संचालित रहने से डोईवाला क्षेत्र के युवाओं को निकटस्थ प्रशिक्षण सुविधा प्राप्त होती थी. परन्तु संस्थान के हस्तांतरण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों बन्द हो जाने के उपरान्त वर्तमान में क्षेत्र के युवाओं को दूरस्थ आई०टी०आई० में प्रशिक्षण हेतु जाना पडता है, जिससे उन्हें समय व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। यह भी उल्लेखनीय हे कि आई०टी०आई० डोईवाला पी०पी०पी० योजनान्तर्गत संचालित थी, जिसमें 08 विभिन्न व्यवसायों की स्वीकृति एवं संचालन किया गया था। संस्थान के हस्तांतरण के पश्चात् उक्त व्यवसायों हेतु कय की गई प्रशिक्षण सामग्री को राजकीय आई०टी०आई० लक्सर में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की दीर्घकालिक मॉग तथा स्थानीय युवाओं के हितों को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में पुनः एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई०टी०आई० की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण सुविधा सुलभ हो सके। कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button