Blog

स्कॉर्पियो लूटी, 112 पर कॉल करने पर भी नहीं मिली पुलिस की मदद।

लाल तप्पड़ में संगठित गैंग की एंट्री? गैंग लूट की पूरी प्लानिंग बनाकर पहुंचे ड्राइवर के घर।

खबर को सुनें

(डोईवाला):
लाल तप्पड़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना अब संगठित अपराध की ओर इशारा करती दिखाई दे रही है। जिस तरीके से बदमाशों ने पहले ड्राइवर के घर पहुंचकर पूरा माहौल देखा, फिर बाहर खड़ी दूसरी गाड़ी में मौजूद टीम के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत स्कॉर्पियो लेकर फरार हुए, उसने पुलिस को भी चकित कर दिया है।

लालतप्पड़ क्षेत्र केचांडी प्लांटेशन निवासी ड्राइवर राम सिंह ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे दो अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे। दोनों ने पहले उसका पता–ठिकाना जानने की कोशिश की। बाहर ही दूसरी गाड़ी में कई लोग इंतजार कर रहे थे। कुछ ही मिनट बाद एक युवक ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो को लेकर फरार हो गए। बाहर बैठे बाकी लोग भी तुरंत गाड़ी स्टार्ट कर उड़नछू हो गए। स्कॉर्पियो की मालकिन गीतांजलि गिरी को बताया जा रहा हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह कि राम सिंह ने घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे घटनास्थल से बदमाशों के सुरक्षित निकल जाने में मदद मिली।

आखिरकार पीड़ित खुद डोईवाला थाने पहुंचा और पूरी वारदात की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल से लेकर हाईवे तक की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इलाके की रेकी कर चुके थे। जिस तरह दो युवक घर तक पहुंचे और बाकी साथियों को दूरी से तैनात रखा गया, उससे यह साफ है कि वारदात अचानक नहीं थी, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी।

112 कॉल पर मदद न मिलना भी अब जांच का हिस्सा बन गया है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
डोईवाला कोतवाली एसएसआई विनोद राणा नहीं बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक विशेष टीम जांच में लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्ध वाहनों की मूवमेंट का विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान तेजी से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button