प्रदेश संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, रानीपोखरी मंडल ने नवनियुक्त अरुण शर्मा को दिया सम्मान।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी के रानीपोखरी मंडल में प्रदेश किसान मोर्चा में गढ़वाल सह संयोजक नियुक्त किए गए नवनियुक्त अरुण शर्मा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अरुण शर्मा का पुष्प मालाओं एवं शाल पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अरुण शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं, उनकी जरूरतों और हितों को प्राथमिकता के साथ संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत ने कहा कि अरुण शर्मा को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे रानीपोखरी मंडल के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ संगठन और किसान दोनों को मिलेगा।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष बीर सिंह कठैत एवं विक्रम भंडारी, मंडल मंत्री एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य आयुष मल्ल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नवीन चौधरी, कामेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री सुभाष रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान एवं सुनील यादव, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान अभिषेक कृषाली, शक्ति केंद्र संयोजक सूरज रावत, नवीन रावत, रोहन कोहली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



