Blog

केशवपुरी–राजीव नगर में एसआईआर शिविर के जरिए सैकड़ों लोगों तक पहुंची चुनावी प्रक्रिया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 व 12 केशवपुरी और राजीव नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शिविर प्रभावी पहल के रूप में सामने आया। शिविर में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को लेकर नागरिकों में जागरूकता और उत्साह दोनों देखने को मिले।
दिनभर चले शिविर में 400 से अधिक लोग अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे। इनमें से लगभग 200 पात्र नागरिकों ने वर्ष 2003 की पुरानी मतदाता सूची के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया, जबकि शेष लोगों ने अपने नाम का सत्यापन और आवश्यक संशोधन कराया।

बीएलओ रजनीश ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से उन नागरिकों तक पहुंच बनाई जा रही है, जो अब तक किसी कारणवश मतदाता सूची से वंचित रह गए थे। शिविरों के आयोजन से नागरिकों में मतदान के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ रही है।

वार्ड सभासद ने कहा कि जब हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में दर्ज होगा, तभी लोकतंत्र सशक्त होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगे आकर ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील की

शिविर के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, संतोष, लक्ष्मी, रश्मि गोयल सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय मौजूदगी रही, जिससे शिविर का संचालन सुचारु रूप से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button