डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पेयजल योजनाओं से विकास को गति, जनता को जल्द मिलेगा लाभ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला वार्ड नंबर-10 आशुतोष कॉलोनी में 21 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का विधि विधान से पूजा अर्चना कर डोईवाला विधायक ने शुभारंभ किया गया। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।
इसके साथ ही तरली जौली जुड्डी में निर्माणाधीन पेयजल ट्यूबल कार्य का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरों ने ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आगामी 15 मार्च तक इस ट्यूबल से क्षेत्र की जनता को पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।
विधायक गैरोला ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सड़क, पानी और अन्य जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक विकास पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सरकार, नगर पालिका और विभागीय समन्वय से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथाण, चंद्र बल्लभ लखेड़ा, कुनिका रावत, अरुण सोलंकी, नमित रमोला, जेपी कोटनाला, विनोद असवाल भाभी मौजूद रहे।



