Blog

निर्माणाधीन मकान से 50 हजार के सीसीटीवी उपकरण चोरी, आरोपी दबोचा गया, बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे की वारदात, पुराना अपराधी निकला चोर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर चौक से करीब 100 मीटर की दूरी पर गन्ना समिति रोड स्थित व्यापारी कमल अरोड़ा के निर्माणाधीन मकान से बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे चोर ने लगभग 50 हजार रुपये कीमत के सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और सेटअप बॉक्स चोरी कर लिए। मकान में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सिस्टम लगाया गया था।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब व्यापारी कमल अरोड़ा ने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वे बंद मिले। शक होने पर मौके पर पहुंचकर देखा गया तो सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और सेटअप बॉक्स गायब थे। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात 12:30 बजे के आसपास एक युवक चोरी कर सामान ले जाते हुए नजर आया।
फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद मकान मालिक व मोहल्ले के लोग पंचवटी कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पहुंचे, जहां से चोरी किया गया सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और सेटअप बॉक्स बरामद कर लिया गया। आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित व्यापारी कमल अरोड़ा ने कहा कि यह घटना केवल चोरी की नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली है। हमने निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सिस्टम लगवाया था, इसके बावजूद चोर ने बेखौफ होकर रात 12:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। सुबह कैमरे बंद दिखे तो तुरंत संदेह हुआ। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आई और मोहल्ले के जागरूक लोगों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। पुलिस से मांग करता हूं कि ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न कर सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button