सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर में होली के रंगों संग गूंजी भक्ति, देहरादून के कलाकारों ने बांधा समां, ब्रज में होरी रे रसिया” पर झूमे श्रद्धालु।
डोईवाला राजेंद्र वर्मा होली के पावन अवसर पर सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून से आए भजन गायक मुकेश शर्मा और बलराम ने होली के रंग में रंगे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भजन गायक मुकेश शर्मा ने “आज ब्रज में होरी रे रसिया” और “खेलो श्याम संग होरी” जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया, जबकि बलराम ने “होरी खेले नंदलाल” और “बरसाने की होली आई” प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर परिसर “राधे-राधे” और “श्याम-श्याम” के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष गगन नारंग ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और भक्ति का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमारी सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत होती हैं।
मंदिर समिति के सचिव अनिल महावर ने बताया कि पर्व पर भजन संध्या का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति से जोड़ना और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। भविष्य में भी मंदिर समिति इसी तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित समाज में सक्रिय भागीदारी निभाएगी I
कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी I
भजन संध्या में कमेटी प्रबंधक अनिल भाई, इंद्रेश अरोड़ा, शोभा गुप्ता, सुगंध अरोड़ा, दीपा वासन, निकिता नारंग, रविंदर अरोड़ा, गौरव मल्होत्रा, संगीता रावत, स्वदेश पाल, प्रतीक अरोड़ा, मंजू डंग,ज्योति भारद्वाज, सरिता महावर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।



