Blog

छात्र-छात्राओं संग फैकल्टी ने जमकर उड़ाया गुलाल, डीजे की धुन पर देर शाम तक झूमे छात्र-छात्राएं।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में रंगोत्सव की धूम।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) होली के रंग में सराबोर नजर आया। सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी ने मिलकर जमकर गुलाल उड़ाया। ओपन डीजे की धुन पर देर शाम तक छात्र-छात्राएं थिरकते रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड और सेंट्रल पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिसर में रंगों की फुहार के साथ उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी और बॉलीवुड गीतों की धुन पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने जमकर नृत्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button