भाजपा का भव्य होली मिलन, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने रंग-गुलाल संग बांटी खुशियां और होली के गानों पर जमकर झूमे।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
होली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भानियावाला में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली। रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर होली गाने पर झूम झूमकर नाचे।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि होली भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने वाला पर्व है। इस तरह के सामूहिक आयोजन सामाजिक मेलजोल को बढ़ाते हैं और संगठन की एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम संयोजक ईश्वर रौथान ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भावना बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, प्रकाश कोठारी,राजकुमार राज, हृदय राम डोभाल, नीलम नेगी, रेनू चौधरी, माया अधिकारी, पूनम तोमर, संतोषी बहुगुणा, कोमल देवी, कुसुम देवी, निशा देवी, आशा सेमवाल, विक्रम नेगी, पंकज रावत, मनमोहन नौटियाल, पंकज रावत, अनीता गुरुंग, पुरुषोत्तम डोभाल, सुरेश सैनी, संजय चमोली, चंद्र बल्लभ लखेडा, संदीप नेगी, हिमांशु राणा, सुरेंद्र, लोधी, आयुष मल्ल, अरुण सोलंकी, राकेश डोभाल, नितिन बर्थवाल , किशन नेगी, आशा सेमवाल, कमल गोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



