Blog

डोईवाला पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर 25 लोगों के काटे चालान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पुलिस ने पालिका के मुख्य चौक रेलवे रोड फैले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले 25 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर पुलिस अधिनियम मे चालान किया। पुलिस की इस कार्यवाही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकान का सामान सड़क पर ना रखे सड़क पर अतिक्रमण किए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Oplus_16908288
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिह डोभाल के निर्देशों के क्रम में, जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली डोईवाला पुलिस ने पालिका के मुख्य चौक रेलवे रोड, मिल रोड पर मुख्य बाजार पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से बोर्ड व सामान रखने, तथा सड़क किनारे रेड़ी-ठेली और फड़ लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चलानी कार्यवाही की गई।
पुलिस की चेतावनी की अनदेखी करने वाले 25 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह राणा ने आम जनता और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार से डोईवाला पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button