बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ रखना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता। गैरोला, (डोईवाला के आर्य नगर में ₹13.50 लाख की इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण, विधायक ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर–2 आर्य नगर में ₹13.50 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था एमडीडीए द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क का उद्घाटन किया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ रखना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को मजबूत कर ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं।
डोईवाला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका और राज्य सरकार के समन्वय से वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।
वार्ड नंबर–2 के सभासद सुरेश सैनी ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से वार्डवासियों की मांग थी, जो अब पूरी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, रामकृष्ण, बूथ अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, शैलेंद्र कौर, नीरज, रामकिशन, रिया सैनी, कृष्णकांत राजेंद्र प्रसाद धर्मेंद्र सिंह संजीव कुमार, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।



