Blog

मारखम ग्रांट प्रथम बुल्लावाला में ओपन जिम का उद्घाटन, फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा, (डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को मिली नई स्वास्थ्य सुविधा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के मारखम ग्रांट प्रथम बुल्लावाला में ओपन जिम का उद्घाटन वाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया किया गया। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

यह ओपन जिम क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक उपयोगी पहल है। गांव में ही व्यायाम की सुविधा मिलने से लोगों को स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि पंचायत और ब्लॉक स्तर पर ऐसे कार्य किए जा रहे हैं, जिनसे आम लोगों को सीधा लाभ मिले। ओपन जिम से युवाओं को नियमित व्यायाम का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि गांव के लोगों के लिए ओपन जिम की सुविधा शुरू की गई है, ताकि वे अपने ही क्षेत्र में व्यायाम कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत आगे भी जरूरत के अनुसार विकास कार्य करती रहेगी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन ने कहा कि ओपन जिम से महिलाओं और युवाओं को खास फायदा होगा। इससे गांव में स्वास्थ्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और लोग सक्रिय जीवनशैली अपनाएंगे।

इस दौरान नरेश कंबोज, शुभम कम्बोज,क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर कौर, विनोद रौथाण, शिवप्रसाद, पदम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कांबोज, विजय काम्बोज, जावेद हुसैन, मोहसिन अली, मोइन अली, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह, हसीन अहमद आदि के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button