Blog

विश्व पृथ्वी दिवस पर लच्छीवाला नेचर पार्क में छात्रों का हरित संकल्प (ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के इको क्लब ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, 100 फलदार व फूलदार पौधे लगाए)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून के इको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं ने लच्छीवाला नेचर पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। विश्वविद्यालय के उत्साही विद्यार्थियों ने नेचर पार्क परिसर में 100 पौधे रोपित किए, जिनमें फलदार और फूलों वाले पौधे शामिल रहे।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा। छात्रों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर यह संदेश दिया कि प्रकृति संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि युवा वर्ग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आता है, तो भविष्य में एक सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण का निर्माण संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राफिक एरा इको क्लब के छात्र-छात्राएं तथा नेचर पार्क में आए पर्यटक भी मौजूद रहे। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सभी ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button