Blog
इंटर बोर्ड में 81 प्रतिशत अंक लाने पर अंजलि थापा सम्मानित, (लच्छीवाला की छात्रा को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मी राज ने पौधा भेंट कर बढ़ाया हौसला)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा एवं लच्छीवाला निवासी अंजलि थापा ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मी राज ने अंजलि थापा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
पम्मी राज ने अंजलि के माता-पिता अनुज थापा और लक्ष्मी थापा शुभकामनाएं दी और छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पम्मी राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। अंजलि की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज और परिवार की भूमिका अहम है।
इस दौरान अनुज थापा, लक्ष्मी थापा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



