Blog

डोईवाला में शिक्षा और जनसुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता। गैरोला (15 लाख की लागत से बने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा कक्ष और प्रेमनगर बाजार में धर्मशाला सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक निधि से लोकार्पण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा);
विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों के अंतर्गत शुक्रवार को डोईवाला क्षेत्र में दो स्थानों पर पूजा अर्चना कर विधि विधान से लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया गया। नए कक्षा कक्ष बनने से छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।

प्रेमनगर बाजार में विधायक निधि 5 लाख की लागत से गिरधारी लाल धर्मशाला के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। धर्मशाला के सुदृढ़ीकरण से सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि शिक्षा और जनसुविधाओं को सशक्त करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,शिक्षक अश्वनी गुप्ता, सभासद सुनीता सैनी,गजेंद्र चौहान, अवतार सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, अवतार सिंह सैनी,प्रकाश कोठारी, आदेश पवार,विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल आदि के अलावा इस स्थानीय निवासी शिक्षकाए मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button