डोईवाला में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल के डोईवाला आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
फूल-मालाओं और नारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर संजय निर्मल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं और जनता को शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन की मेहनत और जनविश्वास का परिणाम बताया I
जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि संजय निर्मल का डोईवाला आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा भरोसा कर रही है। संगठन को और मजबूत कर अनुसूचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
जिला महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में अनुसूचित मोर्चा निरंतर विस्तार कर रहा है। तीन राज्यों में मिली जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है। आने वाले समय में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त कर पार्टी को और मजबूती प्रदान की जाएगी।
उसके बाद मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ऋषिकेश होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए I
स्वागत करने वालों में प्रमुख जितेंद्र भारती,जयपाल सिंह,
अमित सरवलिया,सनी प्रजापति,अमर शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



