भानियावाला में ₹33 लाख की आंतरिक सड़कों का लोकार्पण, माजरी ग्रांट के शिव मंदिर में हेड पंप स्थापित, (डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शुभारंभ, आवागमन और पेयजल सुविधा को मिली मजबूती)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने वार्ड संख्या 10 भानियावाला में ₹33 लाख की लागत से निर्मित आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही माजरी ग्रांट वार्ड नंबर 6 में स्थित शिव मंदिर परिसर में हेड पंप की स्थापना पर विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

माजरी ग्रांट की प्रधान निशा देवी ने हेड पंप स्थापना को ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बताते हुए विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेयजल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है।
कार्यक्रम में भानियावाला के सभासद ईश्वर रौथाण, माजरी ग्रांट प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष श पंकज शर्मा, संतोषी बहुगुणा, चंद्रबल्लभ लखेड़ा,जगदीश स्याल,जगत राम, खुशी राम, जय सिंह,नथू राम, कमल सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह,सुरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार,जय प्रकाश, हरविन्द्र कौर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।



