Blog

विश्व पर्यावरण दिवस पर भानियावाला में स्वच्छता व जागरूकता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के भानियावाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कूड़े-कचरे की सफाई की गई और आमजन को स्वच्छता व वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। नगर और गांव को साफ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें।

वार्ड सभासद ईश्वर रौथान ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान से ही बदलाव संभव है। जब जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर आगे आते हैं, तभी स्वच्छ और सुंदर नगर का सपना साकार होता है।

नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिशासी अधिकारी एम एल शाह ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पालिका द्वारा नियमित सफाई के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नागरिकों का सहयोग मिलने से स्वच्छता अभियान और अधिक प्रभावी होगा।
कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल चंद्र बल्लभ लखेड़ा आदि के अलावा जनप्रतिनिधि,नगर पालिका स्वच्छता कर्मी और पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button