Blog

बूथ संख्या 108 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण।

खबर को सुनें

जौलीग्रांट (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक प्रसारण डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 108, जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या–7 में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सभासद एवं शक्ति केंद्र संयोजक राजेश भट्ट के निवास पर किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ऋषिकेश मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात देश के नागरिकों को जोड़ने वाला प्रेरणादायी मंच है, जो जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका पर जोर दिया तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

सभासद एवं शक्ति केंद्र संयोजक राजेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं और भाजपा कार्यकर्ता इन विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

इस दौरान बूथ अध्यक्ष गजमोहन कपरुवाण, भोलानाथ, अमरेश भट्ट, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवम भट्ट, त्रिवेणी रावत, महावीर पुंडीर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button