Blog

बद्रीनाथ प्रकरण पर कांग्रेस का शंखनाद, मौन सत्याग्रह से सरकार को घेरा। (अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित चोरी व वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में डोईवाला में सांकेतिक धरना, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में डोईवाला नगर कांग्रेस ने बुधवार को जोगियाणा भैरव मंदिर परिसर में सांकेतिक मौन सत्याग्रह किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी अथवा न्यायिक जांच की मांग की।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी अथवा न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। सरकार निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर संजीव भट्ट, मनोज चमोली, आशीष बिजल्वाण, सार्दुल नेगी, चंद्र प्रकाश काला, ताजवीर सिंह नेगी, रविन्द्र जींगवाल, डॉ. थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button