Blog

बारिश के बीच उपप्रधान चुनाव ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन बिके 11 नामांकन प्रपत्र। (38 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए अब तक 20 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री, दावेदारों का उत्साह बरकरार)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच भी डोईवाला विकासखंड की 38 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान चुनाव को लेकर दावेदारों का उत्साह कम नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 11 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। इसके साथ ही अब तक बिके नामांकन प्रपत्रों की कुल संख्या 20 पहुंच गई है।

विकासखंड कार्यालय में बारिश के बावजूद दिनभर संभावित प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही। विभिन्न ग्राम पंचायतों से दावेदार नामांकन प्रपत्र लेने पहुंचे, जिससे चुनावी माहौल में सरगर्मी साफ नजर आई।

एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि दूसरे दिन 11 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 20 नामांकन प्रपत्र बिक चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button