विकास कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता। विधायक गैरोला (लच्छीवाला में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाल विकास कार्यालय का विधायक ने किया शिलान्यास, निर्माण कार्य लघु सिंचाई विभाग करेगा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाल विकास कार्यालय भवन का विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। जिसका निर्माण कार्यदाई संस्था लघु सिंचाई द्वारा किया जाएगा।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाल विकास कार्यालय बनने से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और महिलाओं, बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। कहा कि भाजपा सरकार विकास को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। लच्छीवाला में बनने वाला यह बाल विकास कार्यालय क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। हमारी सरकार हर विकास योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बाल विकास अधिकारी सुषमा कोठारी ने विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से विभाग को कार्यालय भवन की आवश्यकता थी। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा।
इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्र दत्त जुयाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, उषा कोठारी, केतन गुप्ता, अनीता गुरुंग, मनमोहन नौटियाल, दीवान सिंह रावत, गीता खत्री, प्रियंका,पुष्पा आदि मौजूद रहे I



