Blog

बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़, एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा, (दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने किया शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भानियावाला एक वेडिंग पॉइंट में गुरुवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला एवं जिला प्रशासन देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में बआयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर तथा जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

शिविर में कई लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग व अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद् के उपाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से आयोजित ऐसे शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, डोईवाला एसडीएम अपर्णा ढोडीयाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, नप मुकेश सफाई निरीक्षक सचिन रावत,सभासद ईश्वर रौथान, अमित कुमार,संतोषी बहुगुणा, सोनाली गोयल, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी जेटली, रीता नेगी, विक्रम नेगी विनीत मनवाल, रामकिशन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button