Blog

बम भोले’ के जयकारों से गूंजा डोईवाला, कांवड़ियों की बढ़ी आवाजाही। (हरिद्वार-ऋषिकेश से गंगाजल लेकर पैदल गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त, जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा को लेकर डोईवाला क्षेत्र में शिवभक्तों की आवाजाही बढ़ने लगी है। हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर कांवड़िए पैदल अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थे सड़कों पर भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं। भानियावाला, लच्छीवाला टोल प्लाजा, मणिमाई मंदिर सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, फल, चाय और विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। कई शिविरों में चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

कांवड़िए दिन-रात पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा मार्ग पर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल शिवमय बना हुआ है। श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की भक्ति का माध्यम मानकर पूरे उत्साह के साथ सेवा में जुटे हैं। आगामी दिनों में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button