(पूर्व प्रोफेसर अनुसूया प्रसाद नैथानी जी के निधन पर डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने व्यक्त की शोक संवेदना)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. राजेश नैथानी जी के पूज्य पिता एवं पूर्व प्रोफेसर स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद नैथानी जी का विगत दिनों निधन हो गया था। आज पूर्व शिक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी ने अठुरवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने स्वर्गीय श्री अनुसूया प्रसाद नैथानी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद नैथानी जी का शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
साथ में नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान श्री पुरुषोत्तम डोभाल, पूर्व महामंत्री भाजपा डोईवाला रविन्द्र बेलवाल, सभासद सुरेश सैनी सहित अन्य गणमान्यजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय श्री अनुसूया प्रसाद नैथानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



