कांवड़ियों की सेवा सौभाग्य और पुण्य का कार्य। धीरेंद्र पवार (लच्छीवाला टोल पर भंडारे में पहुंचे राज्यमंत्री, कांवड़ यात्रियों को कराया भोजन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लच्छीवाला टोल प्लाजा पर लगाए गए भंडारे में राज्यमंत्री धीरेंद्र पवार पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को भोजन कराया और सेवा में जुटे लोगों का उत्साह बढ़ाया।
धीरेंद्र पवार तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी रह चुके हैं और वर्तमान में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का पर्व है। दूर-दराज से भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए भोजन, पानी और अन्य व्यवस्थाएं करना समाज की जिम्मेदारी है। सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को राहत मिलती है और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने भंडारा संचालित करने वाली टीम की सराहना करते हुए कांवड़ियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस दौरान अधिवक्ता मनीष धीमान, संजय शर्मा, अभिषेक लोधी आदि के अलावा भक्तगण मौजूद रहे



