Blog

डोईवाला के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष नंदू। (सीसीटीवी, नए पालिका भवन के लिए भूमि, सीवर लाइन और उपकोषागार की मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर डोईवाला की जनसुविधाओं और विकास से जुड़ी चार प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नए पालिका भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने, सीवर लाइन नेटवर्क बिछाने और डोईवाला में उपकोषागार खोलने की मांग रखी।

नेगी ने कहा कि नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद वार्डों की संख्या सात से बढ़कर 20 हो गई है और आबादी व क्षेत्रफल में भी लगातार वृद्धि हुई है। ऐसे में वर्तमान पालिका भवन की जगह नए भवन के लिए लच्छीवाला में वन विभाग की खाली भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वहीं डोईवाला में लगातार बढ़ती आवाजाही और बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए सीवर लाइन नेटवर्क को जरूरी बताते हुए जल्द काम शुरू कराने का आग्रह किया गया।

उन्होंने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पूर्व में घोषित उपकोषागार को जल्द शुरू करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इन सुविधाओं के मिलने से डोईवाला के लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम डोभाल, रविन्द्र बेलवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button