Blog

रक्षाबंधन पर एसएसबी जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र। (नन्हे बच्चों ने जवानों को बांधी राखी, भावुक हुए वीर जवान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल प्रेमनगर बाजार की ओर से मंगलवार को एसएसबी कैंप कुड़कवाला में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और भावुक माहौल में मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एसएसबी जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों के स्नेह से जवान भी भावुक नजर आए।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपना घर-परिवार छोड़कर राष्ट्रसेवा में जुटे हैं। बच्चों द्वारा उन्हें राखी बांधना जवानों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को दर्शाता है।

एसएसबी उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि बच्चों का यह स्नेह जवानों के लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण पल है। ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है और देशसेवा के प्रति उनका उत्साह और मजबूत होता है।

स्कूल प्रबंधक कमल गोला ने कहा कि जवान देशवासियों की सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जवानों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या आशिमा, वीना गोला, अजय रावत, किसान नेता दरपान वोरा, एसएसबी की ओर से सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार, कुशाल सिंह, विनोद नेगी, विजय तोमर समेत अन्य जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button