हर्बल उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण ले रहीं 55 महिलाएं। (26 दिवसीय प्रशिक्षण में साबुन, फेसवॉश, हैंडवॉश और शैम्पू बनाने का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नागल बुलंदावाला मे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नागल बुलंदावाला में 26 दिवसीय हर्बल कॉस्मेटिक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ईडीआईआई एवं एक्सेंचर के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में क्षेत्र की 55 महिलाएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्राकृतिक एवं हर्बल सामग्री से साबुन, फेसवॉश, हैंडवॉश और शैम्पू तैयार करने का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें व्यवसाय शुरू करने और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की जानकारी भी दी जा रही है।
ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी गिरधर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बाजार से जोड़ने, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और आवश्यक नियम-कायदों की जानकारी के लिए सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान रेखा देवी,ममता धामी, यशोदा जोशी, पुष्पा कन्याल, जया कन्याल, जानकी अन्ना, उमा, अनुराधा, बबली, शोभा रावत आदि महिलाएं मौजूद रही I



