Blog

कौशल से रोजगार सृजन तक युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने पर जोर। (डोईवाला महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एकदिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं शासन के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा सहायतित देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए एकदिवसीय स्टूडेंट सेंसटाइजेशन ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई।

नोडल अधिकारी डॉ. शिव कुमार लाल ने देवभूमि उद्यमिता केंद्र- कौशल से रोजगार सृजन तक विषय पर कहा कि केंद्र का उद्देश्य नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले युवा तैयार करना है। उन्होंने तीन वर्षीय स्केल मॉडल के माध्यम से महाविद्यालय को उद्यमिता के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने पर जोर दिया।

प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि कौशल विचार को उद्यम में बदलता है और बाजार से जुड़कर उद्यम रोजगार के अवसर पैदा करता है। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

देवभूमि उद्यमिता योजना की प्रोजेक्ट ऑफिसर सपना नेगी ने छात्रों को सरकारी वित्तीय सहायता, बूट कैंप और उद्यमिता विकास कैंप की जानकारी देते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। समापन पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. चंद्रकला, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. अनुराग भंडारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button