Blog

समितियों में पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत। (प्रेमनगर में 900 बैग, भानियावाला, श्यामपुर और रानीपोखरी में 450-450 बैग पहुंचे)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
धान की फसल के बीच खाद की जरूरत को देखते हुए क्षेत्र की विभिन्न समितियों में खाद की आपूर्ति शुरू हो गई है। प्रेमनगर बाजार समिति में 900 बैग खाद पहुंची है। इसके अलावा भानियावाला, श्यामपुर और रानीपोखरी समितियों में 450-450 बैग खाद उपलब्ध कराई गई है। खाद पहुंचने से किसानों को समय पर खाद मिलने की उम्मीद जगी है।
खाद लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड और फर्द दिखानी होगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत एक हेक्टेयर भूमि पर किसान को छह माह की अवधि के लिए कुल सात बैग खाद दिए जाएंगे। इसमें पहले चरण में पांच बैग और बाद में दो बैग उपलब्ध कराए जाएंगे।

समिति सचिव रिजवान अली ने बताया कि समितियों में खाद पहुंच गई है और किसानों को नियमानुसार इसका वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समिति में पहुंचने की अपील की।

डोईवाला गन्ना समिति में अभी खाद नहीं पहुंची है। समिति सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि सोमवार तक समिति में खाद पहुंचने की संभावना है। खाद उपलब्ध होते ही किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button