Blog

डोईवाला पालिका में पांच नामित सदस्य नियुक्त। (मनीष क्षेत्री, सोनू गोयल, सरिता जोशी, पुष्कर सिंह नेगी और रविन्द्र बेलवाल बने नामित सदस्य)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला में पांच नामित सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मनीष क्षेत्री, सोनू गोयल, सरिता जोशी, पुष्कर सिंह नेगी और रविन्द्र बेलवाल को नगर पालिका के नामित सदस्य बनाया गया है।

Oplus_16908288
इन पांच सदस्यों के नामित होने के बाद नगर पालिका परिषद डोईवाला में वार्ड सदस्यों की संख्या 20 से बढ़कर 25 हो गई है। इससे पालिका बोर्ड का विस्तार हुआ है और अब पांच नामित सदस्य भी बोर्ड की बैठकों एवं पालिका से जुड़े कार्यों में नियमानुसार सहभागिता करेंगे।

शासन की ओर से 8 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत पांचों सदस्यों को नामित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। नामित सदस्यों की नियुक्ति के बाद पालिका बोर्ड में क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और जनहित के विषयों को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button