Blog

बूथ मजबूत होगा तो संगठन और मजबूत होगा। राकेश गिरी (भानियावाला में डोईवाला विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में हुआ मंथन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा जिला कार्यालय भानियावाला में डोईवाला विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प को लेकर बूथ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राकेश गिरी ने कहा कि पार्टी की मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण आधार बूथ स्तर का संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और नियमित संपर्क के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सौरव नौडियाल, गीतांजलि रावत, मनोज कांबोज, रोहित भारद्वाज, विक्रम नेगी, संतोषी बहुगुणा, सुनीता नौटियाल, केतन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button