Blog
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर खनन सामग्री से भरा ट्रक पलटा। (देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा था ट्रक, बड़ा हादसा टला)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गुरुवार सुबह करीब सात बजे देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा खनन सामग्री से भरा ट्रक लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक के आसपास कोई दूसरा वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई है।



