Blog

छात्रसंघ चुनाव में कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित। (छात्रसंघ चुनाव में कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद आरक्षित सत्र 2026-27 के चुनाव में लागू होगा आरक्षण, विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में छात्राओं के लिए दो पद आरक्षित किए हैं। कुलसचिव दिनेश चंद्र की ओर से 18 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार छात्रसंघ में कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरक्षण का निर्णय विश्वविद्यालय की गठित समिति की बैठक में लिया गया।

प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए आरक्षण से उन्हें प्रतिनिधित्व और नेतृत्व का अवसर मिलेगा। आरक्षण से छात्राओं की छात्रसंघ गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button