Blog

मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान। अश्वनी बहुगुणा (बुल्लावाला में 95वें महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने मातृशक्ति से किया संवाद)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बुल्लावाला में 95वें महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने क्षेत्र की मातृशक्ति से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं से सामाजिक विषयों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के योगदान को सम्मान देना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सशक्त भूमिका से समाज को नई दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि महिला शक्ति सम्मान जैसे कार्यक्रम मातृशक्ति के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ उनके साथ सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रश्मि देवड़ाड़ी, अंशुल त्यागी, मुन्नी देवी, अनीता, मंजू, रानी, लक्ष्मीवीरेंद्र गुसाई, सुरेंद्र सिंह,ज्ञान पाल , बबिता ,सुमन ,मधु,प्रेमपती , पूनम,मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button