डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र की समस्या के लिए घर-घर पहुंचेगी तीसरी सरकार । नरेंद्र सिंह नेगी
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी से मुलाकात कर लिया उनका आशीर्वाद।

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र की समस्या का संज्ञान लेकर तीसरी सरकार घर-घर पहुंचेगी। पिछले 5 वर्षों में पालिका क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता में रोष था। जिसके चलते क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा संगठन पर भरोसा जताते हुए विजयश्री हासिल कराई। कहा कि अब 5 वर्षों में विकास कार्यों कार्यों पर पूरा फोकस रहेगा। इस मोके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मनिंदर सिंह, संपूर्ण रावत, अनुराग गोयल आदि मौजूद रहे। Verma doi