Blog

शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवीयों ने किया श्रमदान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिवस एन एस एस लक्ष्य गीत,प्रातः वंदन एवं योग के साथ आरम्भ हुआ।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयों ने श्री महंत दरबार साहिब के प्रांगण में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रमदान किया।बोद्धिक सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार ने किया जिसमे श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के मनोचिकित्सक विभाग कि विभागाध्यक्ष डॉ मोहन ध्यानी ने सभी स्वयंसेवियों को मानसिक रोगों से आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी।शिविर में डॉ हरीश जोशी, डॉ मनोज पुरोहित,डॉ मनोज बलौनी , डॉ अरविंद नौटियाल ने सभी सवयंसेवीयो को सम्बोधित किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता मनोरी ध्यानी ने सभी का धन्यवाद किया।इस कार्यक्रम में एन एस एस कर्मी सुखविंदर एवं जितेंद्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button