Blog

केवट लीला से राम-भरत मिलन तक, भावुक हुए रामलीला के दर्शक। (दर्जाधारी विनोद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया रामलीला का शुभारंभ, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अठूर सांस्कृतिक मंच समिति की ओर से भानियावाला अठूरवाला मे आयोजित रामलीला में केवट लीला, कैकेयी-राम संवाद और राम-भरत मिलन के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जाधारी विनोद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर और पूजा-अर्चना के साथ किया। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन, त्याग, मर्यादा और भाईचारे के आदर्शों से रूबरू कराया।

दर्जाधारी विनोद उनियाल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

रामलीला में केवट लीला के दौरान भगवान श्रीराम और केवट के बीच भक्ति और समर्पण का प्रसंग दर्शाया गया। कैकेयी-राम संवाद में माता के वचन के प्रति भगवान श्रीराम की आज्ञाकारिता और त्याग को मंचित किया गया। वहीं, राम-भरत मिलन के प्रसंग में दोनों भाइयों के प्रेम, समर्पण और त्याग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने मर्यादा, पारिवारिक प्रेम और आदर्श जीवन का संदेश दिया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, निर्देशिका डॉ ममता कुंवर, सभासद ईश्वर रोथान, अंशिका डोभाल, करतार सिंह, शार्दुल नेगी, राजेश कुंवर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button