Blog

गर्मी बढ़ते ही लच्छीवाला नेचर पार्क में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, जलक्रीड़ा और एडवेंचर बना आकर्षण, (मौसम के साथ बढ़ी भीड़, प्राकृतिक जलधाराओं में स्नान कर पर्यटकों ने पाई राहत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जैसे-जैसे मौसम गर्म होता जा रहा है, वैसे-वैसे डोईवाला क्षेत्र स्थित लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रविवार को गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे और प्राकृतिक जलधाराओं में स्नान कर सुकून के पल बिताए। पार्क की हरियाली, ठंडी हवा और शांत वातावरण ने लोगों को खासा आकर्षित किया।
गर्मी के मौसम में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विकसित नेचर एडवेंचर ज़ोन भी खास आकर्षण का केंद्र रहा। टायर ब्रिज, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉलिंग, लैडर ब्रिज और कमांडो नेट जैसी गतिविधियों में पर्यटकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पर्यटकों का कहना था कि बढ़ती गर्मी में यह स्थान प्राकृतिक ठंडक और रोमांच दोनों का अनूठा संगम है।

Oplus_16908288
रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बढ़ती भीड़ के बावजूद किसी तरह की असुविधा न हो।
उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि गर्मी के मौसम में जलधाराओं में स्नान करते समय सावधानी बरतें, बच्चों पर नजर रखें और पार्क की स्वच्छता बनाए रखें। पार्क प्रशासन ने कहा कि जिम्मेदार पर्यटन से ही लच्छीवाला नेचर पार्क की प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button