Blog

जीएसटी पोर्टल पर छात्रों ने सीखी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया। (एक माह के प्रशिक्षण में 100 छात्र-छात्राएं ले रहे हिस्सा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जीएसटी पर एक माह के आदान-प्रदान पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने की।

सहायक प्रोफेसर वाणिज्य डॉ. अनुराग भंडारी ने जीएसटी पोर्टल पर लाइव प्रदर्शन के जरिए छात्र-छात्राओं को रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि जीएसटी ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्य वक्ता एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार लाल ने कहा कि जीएसटी पारदर्शी कर व्यवस्था है। इससे कर चोरी पर रोक लगाने के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के बीच अंतर कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक ईमानदारी से जीएसटी जमा करे तो विकसित भारत 2047 का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है।

प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। वे कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट के क्षेत्र में आगे बढ़कर दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगे। आईक्यूएसी अध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह ने इसे महाविद्यालय की उपलब्धि बताया।

पाठ्यक्रम में 100 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। समापन पर सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. वीएस पंवार, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. रवि, डॉ. गुलनाज फातिमा समेत प्राध्यापक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button