नगर–ग्रामीण सड़कों के गड्ढों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, जल्द मिलेगी राहत, (लोक निर्माण विभाग ने बरसात के दौरान छोटे-बड़े गड्ढों का अस्थायी भरण शुरू किया, मानसून बाद होगा डामरीकरण और स्थायी सुधार)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बने छोटे-बड़े गड्ढों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर गड्ढों के भरण का कार्य शुरू कर दिया है। बरसात के चलते फिलहाल अस्थायी तौर पर मरम्मत की जा रही है, ताकि यातायात सुचारु रहे और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विभागीय योजना के अनुसार छोटे गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है, जबकि बड़े गड्ढों पर भी अस्थायी सुधार किया जा रहा है। मानसून समाप्त होने के बाद सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा और जहां आवश्यकता होगी, वहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर स्थायी समाधान किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने सभी कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही स्थायी मरम्मत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे I
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस.एस. नेगी ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद सभी छोटे और बड़े गड्ढों पर काम शुरू कर दिया गया है। बरसात के बाद सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा और बड़े गड्ढों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी।



