Blog

(मानवता की मिसाल ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के सदस्यों ने कैंसर पीड़ित मासूम के लिए किया रक्तदान, बचाई जान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के चार सदस्यों ने त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना का परिचय देते हुए एक 7 वर्षीय मासूम की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। हल्द्वानी निवासी सात वर्षीय लव राज इस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, लव राज का जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, जिसके लिए उसे तत्काल रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। मासूम के परिजनों को रक्त की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही इस बात की सूचना एक मदद ब्लड ग्रुप समिति को मिली, समिति के सदस्य बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।

रक्तदाताओं ने पेश की मिसाल:
मासूम लव राज को नया जीवन देने के लिए समिति के चार सदस्यों नफीस अहमद, मोहम्मद नईम अंसारी, मोहम्मद अकरम, अधिवक्ता महताब आलम ने आगे आकर रक्तदान किया। समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि किसी की जिंदगी बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। लव राज अभी बहुत छोटा है और वह इस गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ रहा है। समिति उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है और भविष्य में भी उसकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।
लव राज के परिजनों ने ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ और चारों रक्तदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में इन युवाओं ने देवदूत बनकर उनके बच्चे की जान बचाई है। साथी ही एक मरीज शकुंतला देवी को भी एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के दो सदस्यों परवेज अली व जेकब खान ने रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button