बेखौफ चोरों ने 10 दिन में दो दुकानों को बनाया निशाना। (व्यापार मंडल ने पुलिस से जल्द खुलासे और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की, कोतवाली प्रभारी ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र में 10 दिनों के भीतर दो परचून की दुकानों में चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही वारदातों से नाराज व्यापार मंडल के पदाधिकारी शुक्रवार को अध्यक्ष रमेश वासन के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं से मुलाकात कर दोनों मामलों का जल्द खुलासा करने की मांग की।

इसके बाद गुरुवार देर रात नगर चौक चौक से लगभग 100 मीटर दूरी ऋषिकेश रोड पर की स्थित मनोज महावर महावर प्रोविजन स्टोर को भी निशाना बनाया गया। चोरों ने शटर की एंगल मोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब 12 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
दोनों घटनाओं के बाद व्यापारियों ने पुलिस से नगर में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से बाजार में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस से दोनों मामलों का जल्द खुलासा करने और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि व्यापारियों में विश्वास बना रहे।
कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाईं ने कहा कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री सुबोध जिंदल, व्यापारी ईश्वर चंद अग्रवाल, अनिल महावर और प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे I



