Blog

भानियावाला में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पालिका की कार्रवाई, 11 दुकानदारों से ₹15,600 जुर्माना, (निरीक्षण अभियान में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री करते मिले दुकानदार, मौके पर की गई चालानी कार्रवाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पालिका के अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद डोईवाला की टीम ने भानियावाला क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 11 दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय करते हुए पाए गए।

नगर पालिका की टीम ने मौके पर ही सभी 11 दुकान स्वामियों पर कुल 15,600 रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दीI

अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर पालिका नियमित रूप से निरीक्षण कर रही है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी चालानी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, सुपरवाइजर तपस, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button