(मेहनत और हुनर का संदेश देता है विश्वकर्मा दिवस, डोईवाला शुगर मिल में श्रद्धा के साथ मनाया गया पर्व)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल और श्री विश्वकर्मा सर्व समाज समिति की ओर से विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मिल की मशीनरी और उपकरणों का विधिवत पूजन किया गया।
डोईवाला शुगर मिल के मुख्य अभियंता डीपी शर्मा ने कहा कि मिल के संचालन में तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विश्वकर्मा दिवस सभी को मेहनत, हुनर और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
श्री विश्वकर्मा सर्व समाज समिति के अध्यक्ष प्रेम पांचाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और शिल्प का देवता माना जाता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मेहनत, कौशल और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर सुनील बिष्ट, आशुतोष अग्निहोत्री, सर्वजीत सिंह, अरविन्द शर्मा, शिवानी वर्मा, सुषमा आर्य, अंकित सिंह, मांगे सिंह, अक्षय सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, मनोज राठी, राजकुमार, ऋषिपाल, लोरिक, सुधीर उपाध्याय, दिनेश वर्मा, कमल बहादुर और प्रभुनाथ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



