Blog

विश्वकर्मा दिवस पर एसडीआरएफ मुख्यालय में पूजा-अर्चना। (रेस्क्यू उपकरणों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजन, सुरक्षित संचालन का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर गुरुवार को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट सहित विभिन्न पोस्टों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सेना नायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की गई।

पूजन के दौरान हवन और आरती के साथ प्रदेश में आने वाली आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

एसडीआरएफ ढालवाला पोस्ट पर रेस्क्यू कार्यों में उपयोग होने वाले कटर, रस्सी, लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, मोटर बोट सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की साफ-सफाई कर उनका विधिवत पूजन किया गया। कार्मिकों ने उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन की कामना की।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेस्क्यू उपकरणों के उचित रखरखाव, कार्यस्थल की स्वच्छता तथा आपदा के समय पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसडीआरएफ के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न पोस्टों पर तैनात कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button