समाज के हर वर्ग को जोड़ रहा मन की बात। दीप्ति रावत (प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के कार्य आगे बढ़ाने पर जोर)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला मंडल के बूथ संख्या 109 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से सीधे संवाद और जनभागीदारी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं। इससे सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



